हिंदी का समन्वय

एक वाक्य में कहे तो अखिल भारतीय हिंदी महासभा का उद्देश्य हिंदी का सामान्य करना है। और हमने पूरे भारतवर्ष में विभिन्न भाषा साहित्य कला एवं संस्कृति का समन्वय करना। जो एकता के सूत्र में बंध कर ही संभव है भारत जैसे देश में अलग-अलग वेशभूषा भाषा कला संस्कृति होने से लोग आपस में नहीं जुड़ पा रहे हैं उसी को एकता के सूत्र में बांधने हेतु एवं उनके विकास हेतु हमेशा प्रयत्नशील रहने वाला संगठन अखिल भारतीय हिंदी महासभा है। जाट संगठन दलगत राजनीति से दूर हटकर देश के विभिन्न प्रांतों एवं उनकी जिला और अंचल इकाइयों में अलग-अलग साहित्य के विद्वानों को एवं हिंदी संस्कृत एवं प्रांत के लोकल भाषा को बढ़ावा देना है यदि हम इस उद्देश्य में सफल होंगे तो भारत फिर से विश्व गुरु बनकर भरेगा और विश्व को मार्ग प्रशस्त करेगा।

Archival editorial photograph of a small literary seminar in an I

व्यापक संदर्भ

भारत में प्रांत भाषा विषय कला एवं संस्कृति के माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों को समन्वय एवं एकता के सूत्र में बांधना एवं उसके सुनियोजित विकास के बारे में हमेशा प्रयासरत रहना अखिल भारतीय हिंदी महासभा व्यापक उद्देश्य को लेकर देश के विभिन्न प्रांतों में काम कर रही है।

शैक्षिक परिवार

अखिल भारतीय हिंदी महासभा का शैक्षिक परिवार के साथ एक घनिष्ठ संबंध है। यह संगठन हिंदी संस्कृत एवं प्रांत की बोलचाल की भाषा के उपाधि प्राप्त लोगों को ही प्रांत का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दायित्व प्रदान करती है एवं बाकी के सारे दायित्व हिंदी एवं विभिन्न विषयों के जानकारों को छात्र छात्राओं को प्रदान की जाती है।

एक सूक्ष्म इकाई

अखिल भारतीय हिंदी महासभा की कार्य पद्धति राष्ट्रीय ,क्षेत्रीय, प्रांतीय, जिला एवं अंचल यानी नगर में शाखाओं यानी इकाइयों  के  गठन द्वारा किया जाता है। जिसमें एक अध्यक्ष , एक कार्यकारी अध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, 11 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष प्रमुख ,एक कोषाध्यक्ष सह प्रमुख, एक सोशल मीडिया प्रमुख एक सह प्रमुख एक न्यायिक प्रमुख  एक सह न्यायिक सह प्रमुख एक आईटी प्रमुख एक आईटी सह प्रमुख एक विज्ञान सलाहकार एक-एक विभिन्न विषय के  सलाहकार एक वित्तीय सलाहकार एक प्रवक्ता एक सह प्रवक्ता और 11 सलाहकार समिति सदस्य, 11 संरक्षक सलाहकार अनेक साहित्यकार, कवि सदस्य / कार्यकर्ता होते हैं जो छात्र छात्राएं व्यवसाय शिक्षक जो हिंदी के प्रेमी एवं स्थानीय भाषाओं के जानकार को दायित्व दिए जाते हैं।

रचनात्मक दृष्टिकोण

अखिल भारतीय हिंदी महासभा की रचनात्मक कार्यकलाप भिन्न भाषाओं, विषय , कला एवं संस्कृति के साथ जुड़ा हुआ है जिससे सभी विषयों के जानकार एवं सलाहकार को विभिन्न दायित्व में रखकर संगठन की क्रियाकलापों को सुनियोजित तरीके से किया जाता है। इसमें छात्र-छात्राएं कला संस्कृति मी एवं भाषा के जानकार हेतु विभिन्न रचनात्मक कार्य किए जाते हैं अखिल भारतीय हिंदी महासभा एक राष्ट्रवादी गैर राजनीतिक संगठन है।जिसमें एक वृक्ष की तरह कई शाखाएं हैं जिससे कि पूरे देश भर में रचनात्मक कार्य किए जाते हैं।

संगठन की बैठक

संगठन की नियमित बैठकों का संचालन महामंत्री या मंत्रियों द्वारा की जानी अत्यंत आवश्यक है। बैठक हेतु मंत्री महामंत्री या मंत्री अध्यक्ष या उपाध्यक्ष से इसकी अनुमति ले दिन समय ठीक होने पर बाकी सारी अपेक्षित सदस्यों  को सूचना दें।

संपर्क स्थान

अपने दायित्व के अनुसार संपर्क स्थान का चयन किया जाता है एवं महामंत्री एवं मंत्रियों द्वारा केंद्र का सही चुनाव किया जाएगा जो उनके द्वारा सहजता के साथ किया जा सके ।

विस्तारक एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के कार्य

विस्तारक एवं पूर्णकालिक को दृढ़ संकल्पित होने हेतु राजगीर के कुंड में स्नान सरस्वती वंदना यज्ञ एवं भगवान बुध की शरण में ले जाया जाएगा वहां से वह शपथ लेकर पूर्णकालिक या विस्तारक कार्य हेतु अपने कार्य क्षेत्र में प्रस्थान करेंगे।

कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी समिति का गठन

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रांतीय अधिवेशन में कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों का गठन किया जाएगा जो राष्ट्रीय अधिवेशन में गठित की जाएगी वह केंद्र कार्य समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की सूची एवं प्रांत अधिवेशन में प्रांत कार्यसमिति एवं कार्यकारणी समिति के सदस्यों का गठन किया जाएगा जो प्रत्येक वर्ष अधिवेशन के माध्यम से होगा।

कार्यक्रम से कार्य और कार्य से कार्यकर्ता का निर्माण

अखिल भारतीय हिंदी महासभा विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण एवं उसमें राष्ट्रवादी चिंतन का बीज रोपण का काम कर रही है इसके लिए पूर्व योजना पूर्ण योजना एवं प्रत्यक्ष कार्यक्रम एवं उसका अवलोकन एवं ध्यान में रखने योग्य बातों को संचार करने से कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का निर्माण कर रही है।

कार्यपद्धति

अखिल भारतीय हिंदी महासभा की कार्य पद्धति समन्वय एकता एवं विकास के उद्देश्य में निहित है विभिन्न भाषाओं विषय एवं कला संस्कृति का समन्वय जो एकता के बगैर संभव ही नहीं है उसे एकता के सूत्र में बांधना और उसके विकास हेतु हमेशा प्रयत्नशील रहना।

आंदोलन

अखिल भारतीय हिंदी महासभा हिंदी को क्षेत्रीय एवं प्रांतीय भाषाओं के साथ समन्वय हेतु विभिन्न भाषाओं के साथ हिंदी के भी प्रश्न पत्र एवं उत्तर पत्रिका हेतु एवं शोध पत्रों का हिंदी एवं प्रांतीय क्षेत्रीय भाषाओं में करना एवं हिंदी को विश्वस्तरीय भाषा के रूप में सम्मान पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है इसके लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से वाद-विवाद करना नहीं मानने पर आंदोलन मुखी योजनाओं बनाना।

बातचीत अथवा संवाद

अखिल भारतीय हिंदी महासभा लगातार 15 दिनों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के माध्यम से आपस में संवाद रखने का हर संभव प्रयास किया जाता है बैठकों में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अनुपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करना एवं जो अनुपस्थित है उनका कारण जाने का प्रयास करना।

जनसंपर्क

अखिल भारतीय हिंदी महासभा का देशव्यापी जनसंपर्क अभियान विस्तारक पूर्णकालिक एवं विविध कार्यकर्ताओं द्वारा विविध क्षेत्रों में चलाया जाता है विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंपर्क की गति को तेज करना जैसे विज्ञापन विभिन्न विषयों के जानकारों से संपर्क सोशल मीडिया द्वारा जनसंपर्क।

संगठन हेतु धन संग्रह

अखिल भारतीय हिंदी महासभा अपनी कार्यक्रमों के अनुसार विविध कार्यक्रम एवं उसकी रूपरेखा उसमें आने वाले धन खर्च को ध्यान में रखते हुए धन संग्रह का कार्य करता है जो प्रांतीय क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।

अर्थ संकलन एवं प्रबंध

अखिल भारतीय हिंदी महासभा आज पूरे देश भर में अर्थ संकलन एवं उसके नियंत्रण के लिए एक टीम का गठन किया है जो इसके रखरखाव के लिए पूरी तरह तैयार है समय-समय पर क्षेत्रीय एवं प्रांतीय महामंत्री के साथ संवाद के माध्यम से उसका हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं की विकास प्रक्रिया

अखिल भारतीय हिंदी महासभा वर्ष में एक बार राष्ट्रीय क्षेत्रीय एवं प्रांतीय कार्यकर्ताओं को विशेष योजनाओं के माध्यम से उनके विकास एवं उन्हें प्रशिक्षित करने का काम करती है।

कार्यकर्ताओं की विकास प्रक्रिया

अखिल भारतीय हिंदी महासभा वर्ष में एक बार राष्ट्रीय क्षेत्रीय एवं प्रांतीय कार्यकर्ताओं को विशेष योजनाओं के माध्यम से उनके विकास एवं उन्हें प्रशिक्षित करने का काम करती है।

दायित्व एवं उनके कार्य

प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) अध्यक्ष :

जिला समिति के बैठक में आप अनिवार्य रूप से होंगे आप की सहमति से जिला बैठक का आयोजन किया जाएगा ।

प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) उपाध्यक्ष :

जिला जिला समिति की बैठक में आप अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं अध्यक्ष की और उपस्थिति में महामंत्री एवं अन्य मंत्रियों के साथ समन्वय करके बैठक का संचार करेंगा।

प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) संगठन मंत्री:

प्रांत / जिला/ नगर संगठन मंत्री ये एक विस्तारक होंगे जिनका केंद्र प्रांत/जिला/ नगर मुख्यालय होगा वे विभिन्न जिले/नगर यानी अंचलों मे इनका प्रवास होगा चलोगे जब तक इनकी नियुक्ति नहीं होगी तब तक जिला महामंत्री ही इसके कार्य को करेगा।

प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) महामंत्री :

प्रांत/जिले/ नगर में समिति का नियमित बैठक कार्यक्रम का आयोजन जिला/नगर महामंत्री/मंत्री से बातचीत समय समय पर नगर में प्रवास एवं रात्रिवास अपनी मासिक बैठक में प्रांत द्वारा तय स्थान पर जाना। जिला महामंत्री एक जिला प्रशासन की तरह जिला की समस्त गतिविधियों पर नजर रखना एवं हर दिन अंतराल पर बैठक सुनिश्चित करना एवं राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यक्रमों को गति प्रदान करना मुख्य रूप से जिम्मेदारी है एवं अन्य मंत्रियों के साथ एक परिवार की तरह व्यवहार करना बैठक को चलाना बैठक की दिन समय अध्यक्ष / उपाध्यक्ष की अनुमति से करना।

प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) मंत्री:

जिला महामंत्री की तरह जिला मंत्री का दायित्व होता है लेकिन महामंत्री की अनुपस्थिति में सारा दायित्व जिला मंत्री के ऊपर आ जाता है।


प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) कोषाध्यक्ष:

जिला कोषाध्यक्ष की भूमिका जिला के खर्च का ब्यौरा एवं जिला कोष को सुनियोजित बनाना जो जिला के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से खर्च हो सके।

 प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) सह कोषाध्यक्ष :

कोषाध्यक्ष की तरह  सभी कार्यकर्ताओं से  मिलकर कोष उचित ब्यौरा रखना एवं कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति में या प्रभार जिला के विविध कार्यक्रमों हेतु रहेगा।

प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) सोशल मीडिया प्रमुख:

जिला सोशल मीडिया प्रमुख एक महत्वपूर्ण दायित्व है जिसके बाद देव से सोशल मीडिया फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम युटुब एवं वेबसाइट के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार किया जाता है।

 जिला सोशल मीडिया सह प्रमुख यह भी जिला सोशल मीडिया प्रमुख की तरह ही दायित्व है एवं उनके सहयोगी के रुप में आपका कार्य क्षेत्र है।

प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल):- न्यायिक सलाहकार प्रमुख एवं सह प्रमुख :

जिला न्यायिक प्रमुख एक महत्वपूर्ण दायित्व है जिसमें कानून द्वारा कार्यकर्ताओं के ऊपर की जाने वाली कार्यवाही को रखरखाव एवं संगठन के ऊपर इसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी एवं उसकी जवाबी कार्यवाही को निर्धारित करना है।

 प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल):-वित्तीय सलाहकार प्रमुख / सह प्रमुख :

अखिल भारतीय हिंदी महासभा कि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता एवं सहयोग के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो देश भर में वित्त के लिए सहायता करेगी किस तरह कम से कम खर्च में अच्छी सी अच्छी कार्यक्रम की व्यवस्था हो सके एवं संगठन को सुनिश्चित ढंग से चलाने हेतु विभिन्न उपाय करना।

 विभिन्न विषयों के सलाहकार प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल):-

अखिल भारतीय हिंदी महासभा सभी आदरणीय प्रवक्ता शिक्षक एवं जानकार बुद्धिजीवियों का वर्ग है। यह वर्ग विविध प्रकार की संगठन की गतिविधियों की नियंत्रण निगरानी एवं विभिन्न विषयों के साथ में हिंदी का लेखन अध्ययन एवं क्षेत्रीय एवं प्रांतीय भाषाओं का अध्ययन की व्यवस्था करता है। जिससे कि देश भर में अन्य विषयों का भी सम्मान हिंदी जगत के माध्यम से और विस्तृत हो पाए।

सलाहकार समिति सदस्य (राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला)

सलाहकार समिति सदस्य यह वे सदस्य होते हैं जो किसी भी अनुसंधान क्षेत्र में कार्यरत हैं एवं मातृभाषा एवं हिंदी के जानकारी रखते हैं संगठन की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं और हमेशा अपनी राय संगठन के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए देते हैं कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूरा करना एवं समाज में उसके प्रभावों को देखते हुए सलाह देना इनका कर्तव्य यह संगठन  अजीवन सदस्य होते हैं।

संरक्षक सलाहकार समिति (राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला)

संरक्षण सलाहकार हुए व्यक्ति होते हैं जो साहित्य में रुचि रखते हैं और पॉलीटिकल पार्टी में जुड़े रहते हैं वे केवल संगठन को बढ़ावा देने के लिए एवं विभिन्न गतिविधियों को चलाने के लिए संगठन की मदद करते हैं एवं संगठन के आजीवन सदस्य होते हैं संगठन द्वारा योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

कवि लेखक वरिष्ठ साहित्यकार के लिए योजनाएं (राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला)

महासभा की गतिविधियों से प्रांत जिला एवं नगर के समस्त कवि लेखक वरिष्ठ साहित्यकारों को जोड़ना उसे आजीवन सदस्यता प्रदान करना जिससे कि वह साहित्य क्षेत्र में हमेशा जुड़े रहे और मार्गदर्शन करते रहे।

Close study of an open book's pages and a pair of hands turning t

वार्षिक कार्यक्रमों की सूची:

10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस

12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस

23 जनवरी नेताजी जयंती

       सरस्वती पूजा

26 जनवरी गणतंत्र दिवस

23 मार्च बलिदान दिवस

होली मिलन उत्सव

14 अप्रैल बाबा साहब जयंती

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस

2 जून बिरसा मुंडा बलिदान दिवस

21 जून विश्व योग दिवस

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस

5 सितंबर शिक्षक दिवस

14 सितंबर हिंदी दिवस (संगठन स्थापना दिवस)

विजयदशमी कार्यक्रम

15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जयंती

गुरु नानक जयंती

13 नवंबर रानी लक्ष्मीबाई जयंती

6 दिसंबर समाजिक समरसता दिवस

Documentary wide view of a reading circle in an everyday Indian community room, participants with books on their laps in

अखिल भारतीय हिंदी महासभा की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य  एवं राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य बैठक :



केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य बैठक वर्ष में राष्ट्रीय अधिवेशन मे आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय अधिवेशन में आप सभी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे जो अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग प्रांत में आयोजित किया जाएगा वर्ष के अंत में राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिनों में नई कमेटी का गठन किया जाएगा।  देश में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं परी चर्चाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आयाम बनाए जाएंगे जिस की चर्चाएं इन बैठकों में की जाएगी कुछ प्रस्ताव जो अखिल भारतीय हिंदी महासभा के लिए अत्यंत आवश्यक है।  उन पर विचार विमर्श एवं अच्छे एवं सराहनीय विचारों को जारी करने हेतु हर संभव प्रयास करना इन कार्यकर्ताओं का परम लक्ष्य होगा ।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 8537930144

दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा में राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित राजापी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय डॉ मंजूनाथ अबिंग जी एवं तमिलनाडु प्रांत अध्यक्ष जी द्वारा उनके राष्ट्र-निर्माण कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय हिंदी महासभा एवं राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय तिरुपति आंध्र प्रदेश में गरिमा में उपस्थित राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मातृभाषा से राष्ट्रभाषा की ओर रोजगार के शुभ अवसर विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में कार्यकर्ता व्यवस्था टीम के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित रजक जी राष्ट्रीय मंत्री श्री पवन कुमार साव जी मौजूद रहे।
विश्व हिंदी महासभा एवं अखिल भारतीय हिंदी महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सलाहकार समिति प्रमुख किसी की पुस्तक नई शिक्षा नीति 2020 का विमोचन हुआ।
आंध्र प्रदेश जनजाति विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री जी का आगमन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदी महासभा प्रोफेसर टीवी कटी मनी जी ने स्वागत किया।
कर्नाटक के कलबुर्गी महिला महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित रजक जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कर्नाटक के कलबुर्गी महिला महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मा. श्री अमित रजक जी कीकर कल द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी की पत्रिका का विमोचन किया गया।
त्रिपुरा प्रवास के दौरान राखी बंधन उत्सव मनाया गया राष्ट्रीय मंत्री प्रिया राय की राष्ट्रीय मंत्री अभिषेक ओझा जी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित रजक जी कार्यक्रम में गरिमा में उपस्थित रही।
त्रिपुरा प्रवास के दौरान राखी बंधन उत्सव मनाया गया राष्ट्रीय मंत्री प्रिया राय की राष्ट्रीय मंत्री अभिषेक ओझा जी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित रजक जी कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं के साथ ली गई तस्वीर।
राखी बंधन उत्सव त्रिपुरा प्रांत में आयोजित किया जिसमें देश के जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर शुरुआत की गई इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री प्रिया राय की राष्ट्रीय मंत्री अभिषेक ओझा जी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित रजक जी कार्यक्रम में गरिमा में उपस्थित रही।
विश्व हिंदी महासभा अंतर्राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक नेपाल में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय अमित रजक जी की गरिमा में उपस्थित रही।
रक्तदान महादान अथवा जीवनदान आयाम द्वारा कोरोना कल में जिला अस्पतालों रक्त की हो रही दिक्कतों को दूर करने हेतु  रक्तदान शिविर का आयोजित किया। इस अभियान चलाया गया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री उमेश कुमार प्रसाद इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कर्नाटक के बेलगांव में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मा० श्री अमित रजक जी को गुरुद्वारा प्रबंधक द्वारा पत्रिका एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
भारत बांग्लादेश सीमा पर तैनात सिपहिया को राखी बंधन उत्सव में रक्षा सूत्र बांधकर देश की सुरक्षा का संदेश दिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित रजक जी की गरिमा में उपस्थिति रही।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजाराम शेवाळे जी राष्ट्रीय महामंत्री प्रो धन्यकुमार बिराजदार जिनपाल जी राष्ट्रीय धर्म जागरण प्रमुख डॉ सुखनारायण भैयाजी जी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  श्रीमती अग्निमित्रा पॉल जी एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित रजक जी की गरिमा में उपस्थिति रही।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ टी वी कटीमनी जी द्वारा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री अमित रजक जी नई दिल्ली में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
दक्षिण बंगाल प्रांत में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संगोष्ठी हेतु बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री अमित रजक जी, राष्ट्रीय पर्यावरण विज्ञान सलाहकार प्रमुख श्री निरंजन गुप्ता जी, प्रांत महामंत्री श्री अभिषेक ओझा जी की गरिमा में उपस्थित रही।
दक्षिण बंगाल प्रांत के मेदिनीपुर जिला में प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अमित रजक जी एवं प्रांत महामंत्री श्री अभिषेक ओझा जी का स्वागत किया गया।
केंद्रीय जनजाति विश्वविद्यालय हिंदी महासभा का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
पुणे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित रजक जी का स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय अधिवेशन काशी प्रांत के प्रयागराज में आयोजित हुआ
राष्ट्रीय अधिवेशन काशी प्रांत के प्रयागराज में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयानंद जी राष्ट्रीय महामंत्री श्री दीपांशु कुमार जी गरिमा में उपस्थित रही।
पुणे विश्वविद्यालय के प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित राजा जी एवं पुणे प्रांत अध्यक्ष प्रो राजेंद्र दशरथ जामदाडे जी की उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन रखते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अमित रजक जी।
महाराष्ट्र के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान ली गई तस्वीर
महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में मातृशक्ति की उपस्थिति
महाराष्ट्र में राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय महामंत्री प्रो धन्यकुमार बिराजदार जिनपाल एवं पूर्व संगठन मंत्री डॉ सुमेर चंद्र खजुरिया जी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री अमित रजक जी, राष्ट्रीय अध्यात्म सलाहकार प्रमुख बी के संगीता दीदी जी की गरिमामय उपस्थिति रही।
राष्ट्रीय जनजाति सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो टी वी कटीमणि की का उद्बोधन रहा।
राष्ट्रीय अधिवेशन महाराष्ट्र के दौरान ली गई तस्वीर
राष्ट्रीय अधिवेशन महाराष्ट्र के दौरान ली गई तस्वीर
राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान स्वागत करते कार्यकर्ता
मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम
मुंबई के महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री अमित रजक जी का स्वागत किया गया।
महाराष्ट्र में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जी का उद्बोधन