सैद्धांतिक भूमिका
किसी भी संगठन की असली पहचान उसमें निहित तत्व एवं सिद्धांत से होती है और उसी से उस संगठन का सिद्धांत भूमि तैयार होती है। संगठन का मूल अस्तित्व इसी सिद्धांत पर टिका है या सिद्धांत देश काल परिस्थिति संस्कृति और परंपराओं पर आधारित होती है। जिसमें जो समय अनुकूल छोटे-छोटे बदलाव परिवर्तन तो संभव है किंतु मूल तत्व में बदलाव नहीं होता चाहिए इस प्रकार भारत की भी पहचान के परिचायक हैं यह मंत्र सर्वेभवंतू सुखि नाह सर्वे भवंतुसुखिनः वसुदेव कुटुंबकम। उसी प्रकार भारत का भी अभिव्यक्ति संस्थान संवर्धन और अधिक इसी सिद्धांत पर आधारित हो सकते हैं। विदेशी विचार भारत में ज्यादा ज्यादा समय के लिए नहीं पढ़ सकते हैं ।उनका अस्तित्व कुछ नहीं सो समय कि हम सब राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा के लिए शैक्षणिक परिवार की अवधारणा पर विश्वास रखकर दलगत राजनीति से अलग रह कर संस्कारित शक्ति का निर्माण कर देश समाज में होने वाले सकारात्मक परिवर्तन आंखों में अपनी भूमिका पूर्ण करेंगे। इसी से धनिक भूमिका के साथ अखिल भारतीय हिंदी महासभा की स्थापना 14 सितंबर 1949 को किया गया।
हिंदी का समन्वय
एक वाक्य में कहे तो अखिल भारतीय हिंदी महासभा का उद्देश्य हिंदी का सामान्य करना है। और हमने पूरे भारतवर्ष में विभिन्न भाषा साहित्य कला एवं संस्कृति का समन्वय करना। जो एकता के सूत्र में बंध कर ही संभव है भारत जैसे देश में अलग-अलग वेशभूषा भाषा कला संस्कृति होने से लोग आपस में नहीं जुड़ पा रहे हैं उसी को एकता के सूत्र में बांधने हेतु एवं उनके विकास हेतु हमेशा प्रयत्नशील रहने वाला संगठन अखिल भारतीय हिंदी महासभा है। जाट संगठन दलगत राजनीति से दूर हटकर देश के विभिन्न प्रांतों एवं उनकी जिला और अंचल इकाइयों में अलग-अलग साहित्य के विद्वानों को एवं हिंदी संस्कृत एवं प्रांत के लोकल भाषा को बढ़ावा देना है यदि हम इस उद्देश्य में सफल होंगे तो भारत फिर से विश्व गुरु बनकर भरेगा और विश्व को मार्ग प्रशस्त करेगा।

व्यापक संदर्भ
भारत में प्रांत भाषा विषय कला एवं संस्कृति के माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों को समन्वय एवं एकता के सूत्र में बांधना एवं उसके सुनियोजित विकास के बारे में हमेशा प्रयासरत रहना अखिल भारतीय हिंदी महासभा व्यापक उद्देश्य को लेकर देश के विभिन्न प्रांतों में काम कर रही है।
शैक्षिक परिवार
अखिल भारतीय हिंदी महासभा का शैक्षिक परिवार के साथ एक घनिष्ठ संबंध है। यह संगठन हिंदी संस्कृत एवं प्रांत की बोलचाल की भाषा के उपाधि प्राप्त लोगों को ही प्रांत का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दायित्व प्रदान करती है एवं बाकी के सारे दायित्व हिंदी एवं विभिन्न विषयों के जानकारों को छात्र छात्राओं को प्रदान की जाती है।
एक सूक्ष्म इकाई
अखिल भारतीय हिंदी महासभा की कार्य पद्धति राष्ट्रीय ,क्षेत्रीय, प्रांतीय, जिला एवं अंचल यानी नगर में शाखाओं यानी इकाइयों के गठन द्वारा किया जाता है। जिसमें एक अध्यक्ष , एक कार्यकारी अध्यक्ष, 11 उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, 11 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष प्रमुख ,एक कोषाध्यक्ष सह प्रमुख, एक सोशल मीडिया प्रमुख एक सह प्रमुख एक न्यायिक प्रमुख एक सह न्यायिक सह प्रमुख एक आईटी प्रमुख एक आईटी सह प्रमुख एक विज्ञान सलाहकार एक-एक विभिन्न विषय के सलाहकार एक वित्तीय सलाहकार एक प्रवक्ता एक सह प्रवक्ता और 11 सलाहकार समिति सदस्य, 11 संरक्षक सलाहकार अनेक साहित्यकार, कवि सदस्य / कार्यकर्ता होते हैं जो छात्र छात्राएं व्यवसाय शिक्षक जो हिंदी के प्रेमी एवं स्थानीय भाषाओं के जानकार को दायित्व दिए जाते हैं।
रचनात्मक दृष्टिकोण
अखिल भारतीय हिंदी महासभा की रचनात्मक कार्यकलाप भिन्न भाषाओं, विषय , कला एवं संस्कृति के साथ जुड़ा हुआ है जिससे सभी विषयों के जानकार एवं सलाहकार को विभिन्न दायित्व में रखकर संगठन की क्रियाकलापों को सुनियोजित तरीके से किया जाता है। इसमें छात्र-छात्राएं कला संस्कृति मी एवं भाषा के जानकार हेतु विभिन्न रचनात्मक कार्य किए जाते हैं अखिल भारतीय हिंदी महासभा एक राष्ट्रवादी गैर राजनीतिक संगठन है।जिसमें एक वृक्ष की तरह कई शाखाएं हैं जिससे कि पूरे देश भर में रचनात्मक कार्य किए जाते हैं।
संगठन की बैठक
संगठन की नियमित बैठकों का संचालन महामंत्री या मंत्रियों द्वारा की जानी अत्यंत आवश्यक है। बैठक हेतु मंत्री महामंत्री या मंत्री अध्यक्ष या उपाध्यक्ष से इसकी अनुमति ले दिन समय ठीक होने पर बाकी सारी अपेक्षित सदस्यों को सूचना दें।
संपर्क स्थान
अपने दायित्व के अनुसार संपर्क स्थान का चयन किया जाता है एवं महामंत्री एवं मंत्रियों द्वारा केंद्र का सही चुनाव किया जाएगा जो उनके द्वारा सहजता के साथ किया जा सके ।
विस्तारक एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के कार्य
विस्तारक एवं पूर्णकालिक को दृढ़ संकल्पित होने हेतु राजगीर के कुंड में स्नान सरस्वती वंदना यज्ञ एवं भगवान बुध की शरण में ले जाया जाएगा वहां से वह शपथ लेकर पूर्णकालिक या विस्तारक कार्य हेतु अपने कार्य क्षेत्र में प्रस्थान करेंगे।
कार्यसमिति एवं कार्यकारिणी समिति का गठन
राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रांतीय अधिवेशन में कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों का गठन किया जाएगा जो राष्ट्रीय अधिवेशन में गठित की जाएगी वह केंद्र कार्य समिति एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की सूची एवं प्रांत अधिवेशन में प्रांत कार्यसमिति एवं कार्यकारणी समिति के सदस्यों का गठन किया जाएगा जो प्रत्येक वर्ष अधिवेशन के माध्यम से होगा।
कार्यक्रम से कार्य और कार्य से कार्यकर्ता का निर्माण
अखिल भारतीय हिंदी महासभा विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण एवं उसमें राष्ट्रवादी चिंतन का बीज रोपण का काम कर रही है इसके लिए पूर्व योजना पूर्ण योजना एवं प्रत्यक्ष कार्यक्रम एवं उसका अवलोकन एवं ध्यान में रखने योग्य बातों को संचार करने से कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का निर्माण कर रही है।
कार्यपद्धति
अखिल भारतीय हिंदी महासभा की कार्य पद्धति समन्वय एकता एवं विकास के उद्देश्य में निहित है विभिन्न भाषाओं विषय एवं कला संस्कृति का समन्वय जो एकता के बगैर संभव ही नहीं है उसे एकता के सूत्र में बांधना और उसके विकास हेतु हमेशा प्रयत्नशील रहना।
आंदोलन
अखिल भारतीय हिंदी महासभा हिंदी को क्षेत्रीय एवं प्रांतीय भाषाओं के साथ समन्वय हेतु विभिन्न भाषाओं के साथ हिंदी के भी प्रश्न पत्र एवं उत्तर पत्रिका हेतु एवं शोध पत्रों का हिंदी एवं प्रांतीय क्षेत्रीय भाषाओं में करना एवं हिंदी को विश्वस्तरीय भाषा के रूप में सम्मान पहुंचाने का हर संभव प्रयास कर रहा है इसके लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से वाद-विवाद करना नहीं मानने पर आंदोलन मुखी योजनाओं बनाना।
बातचीत अथवा संवाद
अखिल भारतीय हिंदी महासभा लगातार 15 दिनों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के माध्यम से आपस में संवाद रखने का हर संभव प्रयास किया जाता है बैठकों में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं अनुपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करना एवं जो अनुपस्थित है उनका कारण जाने का प्रयास करना।
जनसंपर्क
अखिल भारतीय हिंदी महासभा का देशव्यापी जनसंपर्क अभियान विस्तारक पूर्णकालिक एवं विविध कार्यकर्ताओं द्वारा विविध क्षेत्रों में चलाया जाता है विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंपर्क की गति को तेज करना जैसे विज्ञापन विभिन्न विषयों के जानकारों से संपर्क सोशल मीडिया द्वारा जनसंपर्क।
संगठन हेतु धन संग्रह
अखिल भारतीय हिंदी महासभा अपनी कार्यक्रमों के अनुसार विविध कार्यक्रम एवं उसकी रूपरेखा उसमें आने वाले धन खर्च को ध्यान में रखते हुए धन संग्रह का कार्य करता है जो प्रांतीय क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है।
अर्थ संकलन एवं प्रबंध
अखिल भारतीय हिंदी महासभा आज पूरे देश भर में अर्थ संकलन एवं उसके नियंत्रण के लिए एक टीम का गठन किया है जो इसके रखरखाव के लिए पूरी तरह तैयार है समय-समय पर क्षेत्रीय एवं प्रांतीय महामंत्री के साथ संवाद के माध्यम से उसका हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं की विकास प्रक्रिया
अखिल भारतीय हिंदी महासभा वर्ष में एक बार राष्ट्रीय क्षेत्रीय एवं प्रांतीय कार्यकर्ताओं को विशेष योजनाओं के माध्यम से उनके विकास एवं उन्हें प्रशिक्षित करने का काम करती है।
कार्यकर्ताओं की विकास प्रक्रिया
अखिल भारतीय हिंदी महासभा वर्ष में एक बार राष्ट्रीय क्षेत्रीय एवं प्रांतीय कार्यकर्ताओं को विशेष योजनाओं के माध्यम से उनके विकास एवं उन्हें प्रशिक्षित करने का काम करती है।
दायित्व एवं उनके कार्य
प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) अध्यक्ष :
जिला समिति के बैठक में आप अनिवार्य रूप से होंगे आप की सहमति से जिला बैठक का आयोजन किया जाएगा ।
प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) उपाध्यक्ष :
जिला जिला समिति की बैठक में आप अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं अध्यक्ष की और उपस्थिति में महामंत्री एवं अन्य मंत्रियों के साथ समन्वय करके बैठक का संचार करेंगा।
प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) संगठन मंत्री:
प्रांत / जिला/ नगर संगठन मंत्री ये एक विस्तारक होंगे जिनका केंद्र प्रांत/जिला/ नगर मुख्यालय होगा वे विभिन्न जिले/नगर यानी अंचलों मे इनका प्रवास होगा चलोगे जब तक इनकी नियुक्ति नहीं होगी तब तक जिला महामंत्री ही इसके कार्य को करेगा।
प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) महामंत्री :
प्रांत/जिले/ नगर में समिति का नियमित बैठक कार्यक्रम का आयोजन जिला/नगर महामंत्री/मंत्री से बातचीत समय समय पर नगर में प्रवास एवं रात्रिवास अपनी मासिक बैठक में प्रांत द्वारा तय स्थान पर जाना। जिला महामंत्री एक जिला प्रशासन की तरह जिला की समस्त गतिविधियों पर नजर रखना एवं हर दिन अंतराल पर बैठक सुनिश्चित करना एवं राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यक्रमों को गति प्रदान करना मुख्य रूप से जिम्मेदारी है एवं अन्य मंत्रियों के साथ एक परिवार की तरह व्यवहार करना बैठक को चलाना बैठक की दिन समय अध्यक्ष / उपाध्यक्ष की अनुमति से करना।
प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) मंत्री:
जिला महामंत्री की तरह जिला मंत्री का दायित्व होता है लेकिन महामंत्री की अनुपस्थिति में सारा दायित्व जिला मंत्री के ऊपर आ जाता है।
प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) कोषाध्यक्ष:
जिला कोषाध्यक्ष की भूमिका जिला के खर्च का ब्यौरा एवं जिला कोष को सुनियोजित बनाना जो जिला के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से खर्च हो सके।
प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) सह कोषाध्यक्ष :
कोषाध्यक्ष की तरह सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर कोष उचित ब्यौरा रखना एवं कोषाध्यक्ष की अनुपस्थिति में या प्रभार जिला के विविध कार्यक्रमों हेतु रहेगा।
प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल) सोशल मीडिया प्रमुख:
जिला सोशल मीडिया प्रमुख एक महत्वपूर्ण दायित्व है जिसके बाद देव से सोशल मीडिया फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम युटुब एवं वेबसाइट के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार किया जाता है।
जिला सोशल मीडिया सह प्रमुख यह भी जिला सोशल मीडिया प्रमुख की तरह ही दायित्व है एवं उनके सहयोगी के रुप में आपका कार्य क्षेत्र है।
प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल):- न्यायिक सलाहकार प्रमुख एवं सह प्रमुख :
जिला न्यायिक प्रमुख एक महत्वपूर्ण दायित्व है जिसमें कानून द्वारा कार्यकर्ताओं के ऊपर की जाने वाली कार्यवाही को रखरखाव एवं संगठन के ऊपर इसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी एवं उसकी जवाबी कार्यवाही को निर्धारित करना है।
प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल):-वित्तीय सलाहकार प्रमुख / सह प्रमुख :
अखिल भारतीय हिंदी महासभा कि कार्यों के लिए वित्तीय सहायता एवं सहयोग के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो देश भर में वित्त के लिए सहायता करेगी किस तरह कम से कम खर्च में अच्छी सी अच्छी कार्यक्रम की व्यवस्था हो सके एवं संगठन को सुनिश्चित ढंग से चलाने हेतु विभिन्न उपाय करना।
विभिन्न विषयों के सलाहकार प्रांत / जिला / नगर (ब्लॉक /अंचल):-
अखिल भारतीय हिंदी महासभा सभी आदरणीय प्रवक्ता शिक्षक एवं जानकार बुद्धिजीवियों का वर्ग है। यह वर्ग विविध प्रकार की संगठन की गतिविधियों की नियंत्रण निगरानी एवं विभिन्न विषयों के साथ में हिंदी का लेखन अध्ययन एवं क्षेत्रीय एवं प्रांतीय भाषाओं का अध्ययन की व्यवस्था करता है। जिससे कि देश भर में अन्य विषयों का भी सम्मान हिंदी जगत के माध्यम से और विस्तृत हो पाए।
सलाहकार समिति सदस्य (राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला)
सलाहकार समिति सदस्य यह वे सदस्य होते हैं जो किसी भी अनुसंधान क्षेत्र में कार्यरत हैं एवं मातृभाषा एवं हिंदी के जानकारी रखते हैं संगठन की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हैं और हमेशा अपनी राय संगठन के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए देते हैं कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूरा करना एवं समाज में उसके प्रभावों को देखते हुए सलाह देना इनका कर्तव्य यह संगठन अजीवन सदस्य होते हैं।
संरक्षक सलाहकार समिति (राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला)
संरक्षण सलाहकार हुए व्यक्ति होते हैं जो साहित्य में रुचि रखते हैं और पॉलीटिकल पार्टी में जुड़े रहते हैं वे केवल संगठन को बढ़ावा देने के लिए एवं विभिन्न गतिविधियों को चलाने के लिए संगठन की मदद करते हैं एवं संगठन के आजीवन सदस्य होते हैं संगठन द्वारा योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।
कवि लेखक वरिष्ठ साहित्यकार के लिए योजनाएं (राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं जिला)
महासभा की गतिविधियों से प्रांत जिला एवं नगर के समस्त कवि लेखक वरिष्ठ साहित्यकारों को जोड़ना उसे आजीवन सदस्यता प्रदान करना जिससे कि वह साहित्य क्षेत्र में हमेशा जुड़े रहे और मार्गदर्शन करते रहे।

वार्षिक कार्यक्रमों की सूची:
10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस
12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस
23 जनवरी नेताजी जयंती
सरस्वती पूजा
26 जनवरी गणतंत्र दिवस
23 मार्च बलिदान दिवस
होली मिलन उत्सव
14 अप्रैल बाबा साहब जयंती
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस
2 जून बिरसा मुंडा बलिदान दिवस
21 जून विश्व योग दिवस
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
5 सितंबर शिक्षक दिवस
14 सितंबर हिंदी दिवस (संगठन स्थापना दिवस)
विजयदशमी कार्यक्रम
15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जयंती
गुरु नानक जयंती
13 नवंबर रानी लक्ष्मीबाई जयंती
6 दिसंबर समाजिक समरसता दिवस

अखिल भारतीय हिंदी महासभा की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य बैठक :
केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य बैठक वर्ष में राष्ट्रीय अधिवेशन मे आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय अधिवेशन में आप सभी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे जो अलग-अलग वर्षों में अलग-अलग प्रांत में आयोजित किया जाएगा वर्ष के अंत में राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिनों में नई कमेटी का गठन किया जाएगा। देश में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं परी चर्चाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आयाम बनाए जाएंगे जिस की चर्चाएं इन बैठकों में की जाएगी कुछ प्रस्ताव जो अखिल भारतीय हिंदी महासभा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन पर विचार विमर्श एवं अच्छे एवं सराहनीय विचारों को जारी करने हेतु हर संभव प्रयास करना इन कार्यकर्ताओं का परम लक्ष्य होगा ।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 8537930144



























































