संगठन के 11 मुख्य कार्य, उद्देश्य एवं नीतियां
1. भाषाई समन्वय: भारत की सभी क्षेत्रीय भाषाओं (तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बांग्ला, मराठी, उड़िया आदि) के साथ सामंजस्य स्थापित कर कला, विज्ञान व वाणिज्य को जोड़ना।
2. साहित्यिक एवं वैज्ञानिक अनुवाद: अन्य भारतीय भाषाओं के उत्कृष्ट ग्रंथों, ज्योतिष, वास्तु और विज्ञान के शोध पत्रों को हिंदी में अनुवादित करना।
3. सर्वग्राही संपर्क भाषा: किसी भी क्षेत्रीय भाषा को नुकसान पहुंचाए बिना हिंदी को देश की सर्वमान्य संपर्क भाषा एवं राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना।
4. राष्ट्रीय निष्ठा का विकास: आम नागरिक के दैनिक कामकाज और अंतर्मन में हिंदी के प्रति गौरव भाव जगाना।
5. मौलिक शोध को बढ़ावा: विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा, विज्ञान, विधि और वाणिज्य के शोधार्थियों को हिंदी में शोध-पत्र लिखने हेतु प्रेरित करना।
6. वैश्विक मंच पर हिंदी: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रवासी भारतीयों एवं हिंदी प्रेमियों को एक सूत्र में पिरोना।
7. योग, अध्यात्म एवं विश्व शांति: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के विचार को योग और ध्यान के माध्यम से प्रचारित करना।
8. स्वदेशी एवं ग्रामीण विकास: कुटीर उद्योगों, पर्यावरण संरक्षण और हस्तशिल्प के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विकास करना।
9. सामाजिक सशक्तिकरण: बाल अधिकार, मानवाधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर सामाजिक जागृति लाना।
10. संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) में अधिकार: यूएनओ की आधिकारिक भाषाओं में हिंदी को शामिल कराने हेतु निरंतर अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाना।
11. संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण: पंचायत से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं की संरचना को मजबूत करना।
भारत भर में सांगठनिक विस्तार एवं राज्यवार नेतृत्व
महासभा का नेटवर्क भारत के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मजबूती से सक्रिय है:
उत्तर भारत:
दिल्ली/उत्तर प्रदेश: डॉ. अशोक लव, डॉ. मेधावी शुक्ला, डॉ. अंशुमन ऋषि, आचार्य ओम नीरव, डॉ. आदित्य कटिहार, श्री रोहित कुमार, श्री अमित रजक।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड,हिमाचल व पंजाब : डॉ. सुमेर चंद्र खुजारिया, प्रो. रसाल सिंह, प्रो. राहुल मिश्रा, डॉ. सुरजीत कौर, प्रो. बैजनाथ प्रसाद।
राजस्थान: डॉ. सूर्यनारायण गौतम, डॉ. सुरेश कड़वासरा, डॉ मेधावी शुक्ला, सुश्री प्रीति शुक्ला, श्री राजेंद्र गोपाल व्यास।
पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत:
पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, ओडिशा : श्री रामधारी सिंह ‘ दिनकर ‘, श्री केदारनाथ जी, श्री बैजनाथ जी, श्री मनीष बरनवाल, श्री निरंजन गुप्ता, डॉ. इंद्रदेव मिश्रा, श्री अमित रजक, डॉ. सुखनारायण भैया, प्रो. प्रकाश कुमार, डॉ. लोपामुद्रा बेहरा, श्री ओम नारायण प्रसाद, श्री अभिषेक ओझा, श्री राजीव कुमार, श्री अशोक गुप्ता, श्री रोहित कुमार।
पूर्वोत्तर (असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम , सिक्किम अरुणाचल प्रदेश, मेघालय आदि): श्री दिलीप कालिता, डॉ. विद्युत विकास शर्मा, प्रो. गंगा प्रसाद, प्रिया राय, प्रो. मुनी चौधरी ।
दक्षिण एवं मध्य भारत:
मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़: डॉ. अजय शुक्ला, सुश्री संगीता शर्मा, डॉ. अखिलेश तिवारी।
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी : प्रो. टी.वी. कट्टीमनी, प्रो. राधागोविंद त्रिपाठी, डॉ. गणेश बी. पवार, प्रो. मंजुनाथ एन. अबिंग, श्रीमती उषा देवी, प्रो. प्रमोद धारण वाडेकर, डॉ टी तंपन, डॉ कोकिला कालेकर, डॉ शशिकांत मिश्रा, डॉ अनुपम कुमारी, श्री पवन कुमार साव, डॉ पद्म प्रिया, डॉ सुरेन्द्र जी।
पश्चिम भारत एवं द्वीपीय क्षेत्र:
गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, अंडमान-निकोबार, दमन दीव: डॉ. धनंजय रावल, डॉ. राजाराम शेवाळे, प्रो. धन्यकुमार बिराजदार, डॉ. पदम प्रिया, वासु कुमार, डॉ एन लक्ष्मी प्रिया।

सामाजिक सरोकार, शिक्षा नीति एवं राष्ट्रीय दृष्टि
मातृभाषा में प्राथमिक शिक्षा: महासभा का दृढ़ विश्वास है कि बालक का मानसिक और नैतिक विकास उसकी मातृभाषा में ही सबसे प्रभावी होता है। अंग्रेजी के आधिपत्य को समाप्त कर प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में और द्वितीय भाषा के रूप में हिंदी को लागू करने का समर्थन किया जाता है।
विकृत इतिहास का प्रतिरोध: संगठन उन औपनिवेशिक व विकृत इतिहास आख्यानों का खंडन करता है जो भारतीय पराक्रम को कम आंकते हैं। साहित्य, कविताओं और नाटकों द्वारा सत्य इतिहास को सामने लाया जाता है।
01
Multilingual coordination
Bring India's regional languages into dialogue through translation and exchange, keeping each tradition distinct and respected.
02
Hindi as link language
Strengthen Hindi as a common medium for national civic life, without displacing the languages spoken in every state.
03
Wider reach
Carry Hindi from national administrative use into commerce, arts and science, extending the organization's presence across the country.
04
Educational development
Support learning, reading and literary work so that linguistic diversity remains India's primary intellectual strength.
आपदा प्रबंधन व समाज सेवा
असम बाढ़ : राहत सामग्री, तिरपाल व निःशुल्क दवाओं का वितरण।
कोविड-19 महामारी : खाद्यान्न वितरण, टीकाकरण जागरूकता और ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य परामर्श।
प्रयागराज कुंभ : भीषण ठंड में साधु-संतों व असहायों को वस्त्र व कंबल वितरण।
वर्तमान राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश एवं दृष्टि
डॉ. राजाराम शेवाळे (राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्र मालेगांव महाराष्ट्र): “हिंदी और देवनागरी लिपि पूर्णतः वैज्ञानिक हैं। विश्व स्तर पर हिंदी तीसरी सबसे बड़ी बोली जाने वाली भाषा है। तकनीक और संगणक के युग में हिंदी की स्वीकार्यता सिद्ध हो चुकी है, इसे अब शीघ्र राष्ट्रभाषा का संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए।”
श्री अमित रजक (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, केंद्र नई दिल्ली): “हिंदी केवल संवाद का साधन नहीं, भारत की आत्मा है। हमारा लक्ष्य भारत की सभी प्रांतीय भाषाओं को साथ लेकर देश को भाषाई रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।”
प्रो. धन्यकुमार जिनपाल बिराजदार (राष्ट्रीय महामंत्री, केंद्र सोलापुर महाराष्ट्र): “समन्वय, एकता और विकास के मंत्र के साथ हिंदी को विश्व पटल पर उसका स्वाभाविक स्थान दिलाना ही हमारा ध्येय है।”
डॉ सुमेर चंद्र खजुरिया (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केंद्र जम्मू कश्मीर प्रांत): “सभी को मातृभाषा में शिक्षा दिलाना एवं उनके संपूर्ण विकास हेतु भाषा समन्वय कर सभी को एकजुट करना सभी को राष्ट्रीय भाषा से जोड़ना संगठन का मूल उद्देश्य है।”













































