अखिल भारतीय हिंदी महासभा
संगठन के आयाम प्रमुख एवं सह प्रमुख
भाषा, साहित्य कला / वाणिज्य / विज्ञान के समस्त विषय के सलाहकार के द्वारा समन्वय एकता विकास के माध्यम हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में पूरे भारत में विकसित करने का काम कर रहा हैं।
नए सदस्यों को जोड़े हेतु एवं उसका संपूर्ण विकास करना ही संगठन का मूलभूत उद्देश्य है।
विषय विशेषज्ञ द्वारा कोरोना काल में छात्रों की मदद

हर विषय की सलाहकार प्रमुख एवं सह प्रमुख द्वारा कार्य में गति नई ऊर्जा का संचार
भारत देश की 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं विद्यालय को महासभा का केंद्र बनाकर कार्य को समन्वय, एकता और विकास के मूलभूत उद्देश्यों के माध्यम से कार्य को करना
भारत देश में हिंदी को संपर्क भाषा के रूप में विकसित करना एवं उसके विकास के लिए मातृभाषा के साथ में राष्ट्रभाषा को जोड़ना या प्रकल्प पूरे भारतवर्ष की प्रतीक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में विश्वविद्यालय महाविद्यालय एवं विद्यालयों के माध्यम से किया जा रहा हैं।
अशिक्षित ग्रामीण क्षेत्र में मातृभाषा की शिक्षा पहुंचाना
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा केंद्र खोलना एवं मातृभाषा एवं संपर्क भाषा से उसे जोड़ना
ग्रामीण क्षेत्र में महाविद्यालयों का दूर होना वहां के छात्रों के लिए बड़ी समस्या एवं मातृभाषा का ज्ञान एवं संपर्क भाषा के रूप में हिंदी के साथ उसे जोड़ना भारत के छोटे-छोटे गांव जहां महाविद्यालय नहीं है वहां शिक्षा केंद्र को खोलकर गरीब बच्चों को निशुल्क किताबें उपलब्ध कराना और उसे शिक्षा के साथ जोड़ना ताकि वे नई शिक्षा की पहल के साथ जुड़ सके और अपने उज्जवल भविष्य की ओर बढ़े।


भाषा संपर्क समिति का गठन
भाषा समन्वय का काम हिंदी प्रचारक एवं मातृभाषा के प्रचारक जो ग्रामीण क्षेत्र में एवं शहरी क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।
अखिल भारतीय हिंदी महासभा की गतिविधियां पूरे भारत में चलाई जा रही है इसके साथ छात्र युवा शिक्षक एवं हिंदी प्रचारक जुड़े हैं जो मातृभाषा के साथ में राष्ट्रभाषा का ज्ञान से उन्हें अवगत करा रहे हैं।
भारत देश की 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश में महासभा द्वारा कार्यालय स्थापित किया गया है एवं उसके माध्यम से प्रत्येक जिले में कार्य करने हेतु हिंदी प्रचारकों को भी नियुक्त किया जा रहा है जिससे संपूर्ण भारत का विकास हो सके।




























































